देश की खबरें | दिल्ली जा रहे किसानों के ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मारी, एक किसान की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 नवंबर ''दिल्ली चलो'' आह्वान के तहत राष्ट्रीय राजधानी जा रहे किसानों के ट्रैक्टर को शुक्रवार को हरियाणा के भिवानी जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक किसान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार तड़के भिवानी के मुंडहाल में हुई जब ट्रक ने एक पुलिस अवरोधक के पास ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े | Bus Caught Fire in Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल.

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ''इस दुर्घटना में पंजाब के मनसा के निवासी किसान तन्ना सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिये तत्काल भिवानी सिविल अस्पताल ले गई।''

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

उन्होंने कहा, ''इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।''

मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष बताई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)