देश की खबरें | मप्र में नदी में गिरा ट्रक, पांच लोगों की मौत, कई घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को एक ट्रक के पलट कर नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
भोपाल, 28 जून मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को एक ट्रक के पलट कर नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना दतिया जिले के बुहारा गांव के निकट तड़के हुई। ट्रक सवार लोग ग्वालियार से टीकमगढ़ जिले के जतारा में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि ये लोग खटीक समुदाय से ताल्लुक रखते थे। ट्रक पलट कर बुहारा नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 65 वर्षीय एक महिला, 15 वर्षीय लड़का और तीन अन्य बच्चे मारे गए।
मिश्रा ने बताया कि हादसे में कई अन्य घायल भी हुए हैं, अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

