देश की खबरें | ओडिशा में बलात्कार के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक लड़की से बलात्कार के आरोप में मध्यप्रदेश के एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मलकानगिरी, 22 जुलाई ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक लड़की से बलात्कार के आरोप में मध्यप्रदेश के एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़की रविवार रात को अपनी एक सहेली के घर गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने मलकानगिरी आदर्श पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर बीजा घाट के पास एक ट्रक चालक को लड़की के साथ देखा और संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि वह तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को बचाया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
उसने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की को एक आश्रय गृह में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी शुभम सिंह (26) के रूप में की गई है।
उसने बताया कि ट्रक सीमेंट लेकर कोरापुट जिले के जयपुर जा रहा था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच की जा रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

