देश की खबरें | आगरा में पिकअप वाहन का टायर बदल रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिणी बाईपास पर रविवार को एक पिकअप वाहन का पंक्चर टायर बदल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा, 16 जून उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिणी बाईपास पर रविवार को एक पिकअप वाहन का पंक्चर टायर बदल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को मार्ग से हटवाया और मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिकअप वाहन का टायर बदल रहे दो युवकों को तेज गति से आते ट्रक ने रौंद दिया और उसके बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।
इस दुर्घटना के संबंध में थाना मलपुरा के निरीक्षक ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को हटवाया और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है वह पहुंचने वाले हैं।
पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

