देश की खबरें | सिलीगुड़ी में अवैध बालू लाद रहा ट्रक पलटा, तीन बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में सोमवार को तड़के एक ट्रक में कथित तौर पर अवैध बालू लाद रहे तीन बच्चों की, वाहन के उनके ऊपर पलट जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिलीगुड़ी, छह मार्च पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में सोमवार को तड़के एक ट्रक में कथित तौर पर अवैध बालू लाद रहे तीन बच्चों की, वाहन के उनके ऊपर पलट जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के त्रिपालीजोत में बालासन नदी के तट पर हुआ। उन्होंने कहा कि मारे गए लड़कों में से दो की उम्र 15 साल, जबकि तीसरे की आयु 12 साल के आसपास थी।

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों लड़के रात के अंधेरे में एक ट्रक पर बालू लाद रहे थे, जिसे बालासन नदी से अवैध रूप से निकाला गया था। यह नदी अब सूख गई है।

उन्होंने बताया कि एक तरफ बालू ज्यादा लादे जाने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों लड़कों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, तीनों लड़कों के शव सोमवार दोपहर बरामद हुए, जब ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्रक को देखा।

उन्होंने बताया कि ट्रक को हटाने और उसके नीचे दबे शवों को निकालने के लिए पुलिस को बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस बालासन नदी तट पर अवैध बालू खनन में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now