देश की खबरें | गैस सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस घटना में माता-पिता भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में जारी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गयी।
इस घटना में माता-पिता भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में जारी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गयी।
थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, जबकि घायल माता पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी पप्पू निषाद अपनी पत्नी आरती व दो बच्चे शिवांग (8) तथा शिवांक (6) को लेकर कोतवाली नगर के महमूदपुर कटावा आ रहा था।
उन्होंने बताया कि सभी गोसाईगंज के इटकौली के पास पहुंचे थे कि गैस सिलेंडर लादकर ले जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिलक में टक्कर मारी और ट्रक पलट गया।
उन्होंने बताया कि टक्कर में दोनों मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई।
घायल आरती के भाई सुदामा ने बताया कि आज हमारे भाई की शादी थी, जिसमे शामिल होने के लिए दीदी जीजा और बच्चे आ रहे थे कि रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

