एजेंसी न्यूज

टीआरएस का 20वां स्थापना दिवस: लॉकडाउन के कारण किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण पार्टी की ओर से किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस मौके पर राव के अलावा पार्टी कुछ ही नेता मौजूद थे।

टीआरएस का 20वां स्थापना दिवस: लॉकडाउन के कारण किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया
जमात

हैदराबाद, 27 अप्रैल तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने पार्टी के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में टीआरएस का झंडा फहराया।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण पार्टी की ओर से किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस मौके पर राव के अलावा पार्टी कुछ ही नेता मौजूद थे।

राव ने इस महामारी के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को सादगी से मनाने का आह्वान किया था।

वित्त मंत्री टी हरीश राव ने मेडक जिले में तूपरान मंडल मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। कई अन्य मंत्रियों ने भी अपने-अपने स्थानों पर पार्टी का झंडा फहराया।

पार्टी की वेबसाइट के अनुसार टीआरएस पार्टी की स्थापना 27 अप्रैल, 2001 को की गई थी।

तेलंगाना राज्य की स्थापना दो जून, 2014 को हुई थी और के चन्द्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

वह 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में टीआरएस की जीत के बाद फिर से मुख्यमंत्री बने।

राव ने लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए पार्टी नेताओं को अपने-अपने स्थानों पर पार्टी का झंडा फहराने की सलाह दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).