देश की खबरें | टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया जा सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (बीआरएस) किए जाने की संभावना है और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश भर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि इसे (पार्टी को) राष्ट्रीय ताकत के रूप में उभरने में मदद मिल सके। सत्ताधारी दल के सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

हैदराबाद, चार अक्टूबर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (बीआरएस) किए जाने की संभावना है और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश भर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि इसे (पार्टी को) राष्ट्रीय ताकत के रूप में उभरने में मदद मिल सके। सत्ताधारी दल के सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बुधवार को विजयादशमी के मौके पर पार्टी के लिए नए नाम की घोषणा करने की उम्मीद है।

नाम बदलने की कवायद और इसके “तेलंगाना सुशासन मॉडल” को पेश करके लोगों तक पहुंचने की योजना, राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने और भाजपा से प्रभावी रूप से निपटने के लिए पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है।

सूत्रों ने कहा कि टीआरएस की आम सभा की बैठक बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय 'तेलंगाना भवन' में होनी है, जिसमें नाम परिवर्तन को प्रभावी बनाने वाला एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और प्रासंगिक नियमों के मुताबिक इस परिवर्तन के बारे में चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि नाम परिवर्तन के बारे में निर्वाचन आयोग को ई-मेल और बाद में व्यक्तिगत रूप से छह अक्टूबर को सूचित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\