देश की खबरें | टीआरपी प्रकरण: पूर्व बार्क अधिकारी पार्थो दासगुप्ता की अर्जी पर सुनवाई नौ फरवरी के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के कथित फर्जी घोटाले में आरोपी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थो दासगुप्ता की अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नौ फरवरी के लिए स्थगित कर दी।

मुम्बई, दो फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के कथित फर्जी घोटाले में आरोपी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थो दासगुप्ता की अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नौ फरवरी के लिए स्थगित कर दी।

दासगुप्ता ने यह दलील देते हुए जमानत का अनुरोध किया है कि इस मामले में अन्य सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने उन्हें पिछले साल 24 दिसंबर में टीआरपी मामले में गिरफ्तार किया था।

पिछले महीने मुम्बई की एक सत्र अदालत ने दासगुप्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जिसकी प्रति एक फरवरी को उपलब्ध हुई। सत्र अदालत के आदेश की प्रति बंबई उच्च न्यायालय में सौंपी गयी।

दासगुप्ता पर अपने पद का दुरूपयोग करने और रिपब्लिक टीवी चलाने वाली कंपनी एआरजी आउटलायर मीडिया एवं इस टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी से साठगांठ करके टीआरपी में छेड़छाड़ करने का आरोप है।

मंगलवार को दासगुप्ता के वकीलों-- अबाद पोंडा और शारदुल सिंह ने उच्च न्यायालय से कहा कि बार्क के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मेरूदंड की समस्या है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है।

पोंडा ने कहा , ‘‘ वह (दासगुप्ता) मर तो नहीं रहे हैं लेकिन यह (स्वास्थ्य) जोखिम में हैं और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। ’’

पिछले महीने रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और बेहोश होने के बाद दासगुप्ता को तलोजा जेल से मुम्बई के जे जे अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें 22 जनवरी की शाम को अस्पताल के आईसीयू से छुट्टी दी गयी थी।

विशेष सरकारी वकील शिशिर हीरे ने यह कहते हुए अदालत से कुछ वक्त मांगा की कि वह सोमवार को ही इस मामले में वकील नियुक्त किये गये हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दासगुप्ता की एक ऐसी ही जमानत अर्जी उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

हालांकि दासगुप्ता के वकीलों ने न्यायमूर्ति पी डी नायक की अगुवाई वाली पीठ से कहा कि वे शीर्ष अदालत में अर्जी पर आगे नहीं बढ़ेंगे।

इस पर न्यायमूर्ति नाईक ने बयान दर्ज किया और मामले की सुनवाई नौ फरवरी के लिए स्थगित कर दी।

सत्र अदालत के न्यायाधीश एम ए भोसले ने 20 जनवरी को दासगुप्ता की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था , ‘‘ मेरे सामने रखे गये कागजातों से ऐसा जान पड़ता है कि यह बस टीआरपी में छेड़छाड़ का ही नहीं , बल्कि उससे भी आगे का मामला है।’’

सत्र न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ मामले के कागजात से परिलिक्षत होता है कि आरोपी (दासगुप्ता) इस पूरे अपराध में मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं। ’’

अदालत ने उनकी जामानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि कि वैसे इस मामले में अन्य जमानत पर है लेकिन पुलिस ने दासगुप्ता के व्हाट्सअप चैट से काफी आंकड़े जुटाए हैं और उसे उनकी चैट का पूरा विषय सामने लाने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी