एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | उष्णकटिबंधीय तूफान इसायस ने पूर्वी अमेरिका में मचाई तबाही, कम से कम छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले इसायस के कारण उत्तरी कैरोलाइना में तूफान की वजह से बाढ़ आने और आग लगने की घटनाओं में कई लोग विस्थापित हो गए।

विदेश की खबरें | उष्णकटिबंधीय तूफान इसायस ने पूर्वी अमेरिका में मचाई तबाही, कम से कम छह लोगों की मौत

इससे पहले इसायस के कारण उत्तरी कैरोलाइना में तूफान की वजह से बाढ़ आने और आग लगने की घटनाओं में कई लोग विस्थापित हो गए।

इसायस के कारण उत्तरी कैरोलाइना में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पेनसिल्वेनिया, मैरीलैंड और न्यूयार्क में एक-एक व्यक्ति की तेज बारिश और आंधी के कारण मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा.

प्राधिकारियों ने बताया कि छठे व्यक्ति की मौत डेलावेयर में पेड़ गिरने से उसके नीचे आने के कारण हुई।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार इसायस के कारण शुरुआत में 65 मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं लेकिन मंगलवार रात इनकी रफ्तार 45 मील प्रति घंटा हो गई। तूफान का केंद्र मोंट्रीयल के दक्षिणपूर्व में करीब 45 मील दूर था और वह कनाडा में 38 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े | लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण धमका, 10 लोगों की मौत, असमान में छाया लाल रंग का गुबार: देखें दहला देने वाला VIDEO.

इसायस के उत्तर की ओर बढ़ने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। फिलाडेल्फिया में शूइलकिल नदी में बुधवार को जलस्तर 15.4 फुट तक हो जाने की आशंका जताई गई है जो पिछले 150 साल से भी अधिक समय में सर्वाधिक जलस्तर है।

बर्टी काउंटी बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के अध्यक्ष रोन वेसन ने बताया कि उत्तर कैरोलाइना में मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

उत्तर की ओर बढ़ते इसायस के कारण भारी बारिश होने और पेड़ों के गिरने का पूर्वानुमान जताया गया था। तूफान के कारण करीब 5,00,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इससे पहले, ओशन आइल तट में चक्रवात से कई जगह पानी भर गया और पांच घरों में आग लग गई। यहां के मेयर डेबी स्मिथ ने यह जानकारी थी।

अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की थी।

केंद्र के वरिष्ठ चक्रवात विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलाइना, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।’’

उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है।

इसायस सोमवार रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। चक्रवात केंद्र ने कहा था कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलाइना में पहुंचेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर’ तूफान बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).