जरुरी जानकारी | त्रिवेणी टर्बाइन का मुनाफा मार्च तिमाही में 51 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्रिवेणी टर्बाइन ने बताया कि मार्च 2020 तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत से अधिक घटकर 13.78 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, 14 जून त्रिवेणी टर्बाइन ने बताया कि मार्च 2020 तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत से अधिक घटकर 13.78 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे मार्च 2019 तिमाही में 28.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय घटकर 157.28 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे एक साल पहले की इसी अवधि में 245.18 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 121.78 करोड़ रुपये रहा, जो 2018-19 में 100.23 करोड़ रुपये था। इसी तरह वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल आय 832.45 करोड़ रुपये रही, जो 2018-19 में 856.18 करोड़ रुपये थी।
बोर्ड ने शनिवार को आयोजित बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए किसी अंतिम लाभांश की सिफारिश नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)