जरुरी जानकारी | त्रिवेणी इंजीनियरिंग का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 69 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज का दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज के साथ 42.57 करोड़ रुपये रह गया है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी चीनी कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज का दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज के साथ 42.57 करोड़ रुपये रह गया है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 137.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय तीन प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,553.64 करोड़ रुपये थी।

उक्त अवधि में 1,393.30 करोड़ रुपये की तुलना में खर्च 12.44 प्रतिशत बढ़कर 1,566.76 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने ध्रुव एम साहनी को अगले पांच साल के लिए प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा विद्युत पारेषण कारोबार की क्षमता बढ़ाने के लिए 60 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को भी मंजूरी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now