देश की खबरें | त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा विफलता पर पर्दा डालने की कोशिश, सरकार बर्खास्त की जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे को ‘भ्रष्टाचार और नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

नयी दिल्ली, नौ मार्च कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे को ‘भ्रष्टाचार और नाकामी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने यह दावा भी किया कि इस इस्तीफे से भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि पिछले चार साल में उत्तराखंड में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा चार साल से चल रहे भ्रष्टाचार और नाकामियों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश है।’’

यादव के मुताबिक, चार महीने पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उस सरकार ने उच्चतम न्यायालय में जाकर इस आदेश पर स्थगन लेने की कोशिश की। अब मुख्यमंत्री के इस्तीफे से सारे घोटाले सामने आ गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रावत का इस्तीफा नाकाफी है। हमारी मांग है कि राष्ट्रपति महोदय इस स्थिति का संज्ञान लें और सरकार को बर्खास्त करें। राष्ट्रपति शासन लगाकर नए सिरे से चुनाव कराया जाए।’’

उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को विधानमंडल दल की बैठक होगी जिसमें पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा जो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\