खेल की खबरें | त्रिसा . गायत्री मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, एकल क्वालीफिकेशन में भारतीय हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई ।
कुआलालंपुर, 21 मई भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई ।
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपै की हुआंग यू सुन और लियांग जिंग यू को 21 . 14, 21 . 10 से हराया ।
पुरूष एकल क्वालीफिकेशन दौर में भारत के चारों खिलाड़ी हार गए ।
पिछले साल दिसंबर में ओडिशा मास्टर्स जीतने वाले सतीश कुमार करूणाकरन ने मलेशिया के चीम जून वेइ को 21 . 15, 21 . 19 से हराया लेकिन इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से 21 . 13, 20 . 22, 13. 21 से हार गए ।
विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने हमवतन कार्तिकेय गुलशन कुमार को 21 . 7, 21 . 14 से हराया लेकिन थाईलैंड के पानीचाफोन तीरारात्साकुल से 21 . 23, 12 . 16, 17 . 21 से हार गए ।
पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता एस शंकर सुब्रहमण्यन को रूस्तावितो ने पहले दौर में 21 . 12, 21 . 17 से हराया ।
महिला क्वालीफायर में तान्या हेमंत को चीनी ताइपै की लिन सिह युन ने 23 . 21, 21 . 8 से मात दी ।
महिला युगल में पलक अरोरा और उन्नति हुड्डा को चीनी ताइपै की सू यिन हुइ और लिन जि युन ने 21 . 10, 21 . 5 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

