एजेंसी न्यूज

Tripura Gangrape Case: त्रिपुरा में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

त्रिपुरा के खोवई जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Tripura Gangrape Case: त्रिपुरा में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Tripura Gangrape Case: त्रिपुरा के खोवई जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने संवाददाताओं को बताया कि उक्त घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना उनाकोटी जिले में एक अन्य किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है.

खोवई में आदिवासी लड़की द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ''वह काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, जब नशे में धुत तीन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ा और बंधक बना लिया. प्रसून ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ''लड़की ने बताया कि आरोपियों ने सभी लोगों के फोन छीन लिये और उन्हें जाने दिया, लेकिन उसे वहीं रोक कर रखा. इसके बाद पुरुषों ने बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया.

अधिकारी ने कहा, ''तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).