देश की खबरें | त्रिपुरा: रवींद्र भवन के सामने रैली निकालेगी माकपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की त्रिपुरा इकाई ने मंगलवार को कहा कि उसकी पसंद के दो स्थानों पर रैली निकालने की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी यहां रवींद्र भवन के सामने रैली निकालेगी।
अगरतला, 28 जनवरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की त्रिपुरा इकाई ने मंगलवार को कहा कि उसकी पसंद के दो स्थानों पर रैली निकालने की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी यहां रवींद्र भवन के सामने रैली निकालेगी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रैली निकालने की योजना पार्टी के 24वें राज्य सम्मेलन की शुरुआत को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो बुधवार से आयोजित होने वाला है।
माकपा के समन्वयक प्रकाश करात, पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तीन वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में शामिल होने की संभाावना है।
मुख्य विपक्षी दल ने तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन की शुरुआत के अवसर पर स्वामी विवेकानंद मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से मना कर दिया।
माकपा ने बाद में कार्यक्रम स्थल को उमाकांत अकादमी (स्कूल) मैदान में स्थानांतरित करना चाहा लेकिन इसे भी इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल में अवकाश घोषित नहीं किया जा सकता।
माकपा की राज्य इकाई के सचिव जितेंद्र चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमने स्वामी विवेकानंद मैदान और बाद में उमाकांत अकादमी मैदान में रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन सरकार ने हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।”
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चौधरी ने कहा, “अब हम अपना कार्यक्रम रवींद्र भवन के सामने आयोजित करेंगे, क्योंकि हमें उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया।”
पार्टी को रवींद्र भवन के सामने रैली निकालने की अनुमति मिल गई है। चौधरी ने कहा कि पार्टी रवींद्र भवन के सामने की जगह से बचना चाहती थी क्योंकि यह स्थल शहर के बीचों-बीच पड़ता है और यह जगह अपेक्षाकृत कम है।
उन्होंने कहा, “कोई अन्य विकल्प न मिलने पर पार्टी रवींद्र भवन के सामने खुले मैदान में रैली निकालेगी। मैं प्रशासन और पुलिस से आग्रह करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि रैली बिना किसी परेशानी के संपन्न हो।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

