अगरतला, दो मई त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए पूरे राज्य में एक महीने तक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी। एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भाजपा की उपाध्यक्ष रेवती त्रिपुरा ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी 15 मई से कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन को मजबूती प्रदान करना चाहती है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित अन्य मंत्री और विभिन्न स्तरों पर पार्टी के नेता शामिल होंगे।
रेवती त्रिपुरा ने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 27 मई को पूरे हो रहे नौ वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर एक महीने का कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई से होगी।'
मुख्यमंत्री और राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY