खेल की खबरें | ट्रिनिबागो का सीपीएल में विजय अभियान जारी, जॉक्स की भी तीसरी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके बारबाडोस ट्रिडेंट को 19 रन से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अपना विजय अभियान जारी रखा।

टरूबा, 24 अगस्त ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके बारबाडोस ट्रिडेंट को 19 रन से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अपना विजय अभियान जारी रखा।

ट्रिनबागो को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तीसरे नंबर पर उतरे कोलिन मुनरो (30 गेंद में 50) ने रन बटोर कर तेज शुरुआत की जबकि डेरेन ब्रावो (54) और कीरोन पोलार्ड (41) ने इसे बरकरार रखा। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 98 रन की अटूट साझेदारी की जिससे उनकी टीम तीन विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही।

यह भी पढ़े | Ishant Sharma’s Wife Pratima Pens Heartfelt Note: प्रतिमा सिंह ने इशांत शर्मा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, कहा- मैं आपके द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों को जानती हूं.

इसके जवाब में जॉनसन चार्ल्स (33 गेंदों पर 52) ओर शाई होप (38 गेंदों पर 36) ने पहले विकेट के लिये 68 रन जोड़े लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। कप्तान जैसन होल्डर (34) और एशले नर्स (21) ने आखिर में 45 रन की साझेदारी की लेकिन टीम छह विकेट पर 166 रन तक ही पहुंच पायी।

एक अन्य मैच में रोस्टन चेज के लगातार दूसरे अर्धशतक और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से सेंट लूसिया जॉक्स ने गयाना अमेजॉन वारियर्स को 10 रन से हराया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सुनील गावस्कर ने कहा- कई सारे लोग आईपीएल से अपनी आजीविका चलाते हैं.

चेज ने 66 रन बनाये जिससे जॉक्स ने सात विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद नबी (19) और जेवेल ग्लेन (19) ने भी बल्लेबाजी में योगदान दिया।

इसके जवाब में निकोलस पूरण ने 49 गेंदों पर 68 रन बनाकर वारियर्स की उम्मीदें बनाये रखी। वारियर्स को अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। चेमार होल्डर ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी की और वारियर्स को आठ विकेट पर 134 रन तक पहुंचने दिया।

चेमार होल्डर ने केवल दो रन दिये और इस बीच दो विकेट भी लिये जिससे जॉक्स लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रहा। स्कॉट कुगलीन ने तीन और केसरिक विलियम्स ने दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू