खेल की खबरें | त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने जीत की लय जारी रखी, लगातार नौंवी जीत दर्ज की

तारोबा (त्रिनिदाद), छह सितंबर डेरेन और ड्वेन ब्रावो बंधुओं के गेंद और बल्ले और कप्तान कीरोन पोलार्ड के हरफनमौला प्रदर्शन से त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने यहां हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में लगातार नौंवी जीत दर्ज की।

शनिवार को सेंट लूसिया जोक्स के खिलाफ डेरेन ब्रावो ने 42 गेंद में 50 रन बनाये जबकि पोलार्ड ने 42 रन का योगदान करते हुए त्रिनबागो नाइटराइडर्स को पांच विकेट पर 175 रन बनाने में मदद की जो उनका लगातार तीसरा 170 रन से ज्यादा का स्कोर है। इसके बाद उन्होंने 23 रन से इस स्कोर का बचाव भी किया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं सुरेश रैना, लेकिन शुरू के कुछ मैच कर सकते हैं मिस.

फिर डेरेन के बड़े भाई ड्वेन (26 रन देकर दो विकेट) ने अपने कप्तान पोलार्ड (35 रन देकर तीन विकेट) का साथ निभाते हुए जोक्स की टीम को सात विकेट पर 152 रन ही बनाने दिये।

त्रिनबागो ने फिर सुनील नारायण को आराम दिया। सलामी बल्लेबाज लेंडिस सिमन्स और टियोन वेबस्टर ने धीमी शुरूआत की। सिमन्स एक छक्का लगाा सके और विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन पहुंच गये।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है आईपीएल 2020 का शेड्यूल, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने दी जानकारी.

मोहम्मद नबी का दूसरा ओवर महंगा साबित हुए जिसमें 13 रन बने। केसरिक विलियम्स की नोबॉल पर फ्री हिट पर टिम सेफर्ट ने छक्का जमाया।

कोलिन मुनरो के हाथ में फ्रेक्चर के कारण सेफर्ट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिससे त्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 47 रन बना लिये। वेबस्टर की पारी भी जल्द ही समाप्त हो गयी।

सेफर्ट ने 33 रन का योगदान दिया जबकि ब्रावो ने 42 गेंद में 50 रन बनाये जिसमें एक चौका और तीन छक्के जड़े थे। पोलार्ड ने 21 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से 42 रन की शानदार पारी खेली।

त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने अंतिम चार ओवरों में 54 रन जुटाये और 175 रन बनाये।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोक्स की टीम केवल सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी, उसके लिये मार्क देयाल ने 40 और आंद्रे फ्लेचर ने 42 रन बनाये।

शनिवार को दूसरे मैच में जेसन होल्डर के 69 रन की मदद से बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका तालावाह को सात विकेट से हराया। जमैका तालावाह ने चार विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे ट्राइडेंट्स ने 10 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)