देश की खबरें | तृणमूल ने संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठाए, केंद्र की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने संसद की सुरक्षा में भारी चूक को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। संसद में बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैलाया।

कोलकाता,13 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने संसद की सुरक्षा में भारी चूक को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। संसद में बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैलाया।

तृणमूल ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वालों की निगरानी में तंत्र में हुई इस चूक पर चिंता व्यक्त की और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

संसद पर 2001 में हुए हमले की बरसी के दिन हुई इस घटना से सांसदों में दहशत फैल गई।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी तीन बार की तृणमूल सांसद काकोली घोष दास्तीदार ने केन लेकर सदन में दो अज्ञात लोगों के प्रवेश पर सवाल उठाया।

एक बंगाली न्यूज चैनल पर घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम घबरा गए क्योंकि वे दोनों अचानक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। पहले तो हमें लगा कि शायद कोई दर्शक दीर्घा से गिर गया है, लेकिन कुछ ही सेकंड बात यह अहसास हो गया कि दोनों व्यक्ति जानबूझकर कूदे हैं और उन्होंने केन खोल दिए। यह वास्तव में भयावह है और सुरक्षा में बड़ी चूक है।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘‘यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। खामियों को सुधारा जाना चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’’

टीएमसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार पोस्ट के माध्यम से सुरक्षा खामियों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और अमित शाह के अधीन आने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया।

पोस्ट में कहा, ‘‘नया भारत। नई संसद। नये कानून। वही पुरानी सुरक्षा चूक। आज, पुराने संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर केन से पीला धुआं छोड़ते हुए दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से कूद गए और लोकसभा कक्ष में भाग गये।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘इतनी गंभीर चूक कैसे हुई, खासकर तब जब अमित शाह के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था? और आगंतुकों को किसके नाम पर पास जारी किए गए थे?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\