देश की खबरें | केंद्र के संविधान के उल्लंघन की निंदा करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केंद्र सरकार द्वारा कथित संवैधानिक उल्लंघनों की निंदा करते हुए विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है।

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केंद्र सरकार द्वारा कथित संवैधानिक उल्लंघनों की निंदा करते हुए विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है।

विधानसभा का सत्र 24 नवंबर से निर्धारित है।

विधानसभा की सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि “संविधान दिवस के उपलक्ष्य में” नामक प्रस्ताव 28 नवंबर को पेश किया जाएगा। इस बैठक का विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहिष्कार किया था।

संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो इस वर्ष रविवार को पड़ रहा है। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ।

टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा, “प्रस्ताव पर चर्चा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद है।”

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्ताव का विरोध करने की पार्टी की मंशा की घोषणा की और सत्तारूढ़ दल से “राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति” पर एक प्रस्ताव पेश करने को कहा।

इस सत्र में विधायकों और मंत्रियों के वेतन वृद्धि से संबंधित दो विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू