देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस का त्रिपुरा माकपा समर्थकों से पार्टी में शामिल होने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने त्रिपुरा में विपक्षी माकपा की भाजपा की ‘‘आतंक फैलाने की राज्य प्रायोजित युक्ति’’ के विरोध में कथित रूप से सड़कों पर नहीं उतरने और पार्टी समर्थकों की रक्षा नहीं करने को लेकर आलोचना करते हुए वामपंथी समर्थकों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने की शनिवार को अपील की।

अगरतला, 14 अगस्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने त्रिपुरा में विपक्षी माकपा की भाजपा की ‘‘आतंक फैलाने की राज्य प्रायोजित युक्ति’’ के विरोध में कथित रूप से सड़कों पर नहीं उतरने और पार्टी समर्थकों की रक्षा नहीं करने को लेकर आलोचना करते हुए वामपंथी समर्थकों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने की शनिवार को अपील की।

वर्ष 2018 में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा सत्ता से बेदखल होने से पहले 25 साल तक राज्य पर शासन कर चुके माकपा ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि उसके कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा पार्टी के हमले का सबसे पहले सामना किया है।

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता उत्तर-पूर्वी राज्य का दौरा कर रहे हैं जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल में मंत्री बसु ने कहा, ‘‘जब भाजपा ने त्रिपुरा में आतंक फैलाना शुरू किया है, तो मुख्य विपक्षी दल माकपा के नेता विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं। अगर नेता समर्थकों के साथ खड़े नहीं होते हैं तो उन्हें हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।’’

बसु ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि माकपा को तृणमूल कांग्रेस का विरोध करके भाजपा की मदद नहीं करनी चाहिए।

बसु ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा आतंक फैलाये जाने के बाद राज्य के लोग आश्रय तलाश रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुए लोगों सहित तृणमूल के कम से कम 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 8 अगस्त को ‘‘कोविड मानदंडों का उल्लंघन’’ करने के आरोप में त्रिपुरा में गिरफ्तार किया गया था।

बसु ने कहा, ‘‘हम पर भाजपा के प्रश्रय प्राप्त गुंडों द्वारा हमला किया गया और हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन हम डरे नहीं। यह एक राज्य प्रायोजित भय उत्पन्न करने की रणनीति है, लेकिन हम इसका सामना करना जानते हैं। ममता दी (बनर्जी) हमारे साथ हैं। अगर आपके (माकपा कार्यकर्ता) नेता आपको सुरक्षा नहीं दे रहे हैं तो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जाएं।’’

बसु ने यह दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज होगी। बसु ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा के बड़ी संख्या में नेता तृणमूल के संपर्क में हैं।

तृणमूल ने 1999 में त्रिपुरा में अपना संगठन शुरू किया था जब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर रंजन मजूमदार पार्टी में शामिल हुए थे।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रकाश दास, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी सुबल भौमिक, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहा और अन्य हाल ही में तृणमूल में शामिल हुए।

माकपा के त्रिपुरा सचिव गौतम दास ने पार्टी के खिलाफ आरोपों को खारिज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवा आतंक का सामना कर रहे हैं और हमारे नेता हमेशा पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। दो दिन पहले खोवई जिले में एक रैली के बाद हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। हमारे विधायक के घर पर हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई, यहां तक ​​कि भाजपा से प्रश्रय प्राप्त गुंडों ने उसके घर में बम फेंके।’’

उन्होंने दावा किया कि बसु कुछ समर्थन पाने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के छह विधायक भाजपा में शामिल हुए थे, जिससे भाजपा को सत्ता में आने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\