देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शुरुआती बढ़त बना रखी है।
कोलकाता, 13 जुलाई पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शुरुआती बढ़त बना रखी है।
टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों में यह बताया जा रहा है। हालांकि, पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मतगणना जारी है।
मानिकतला, बगदाह, राणाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई उपचुनाव को हुए थे।
बांग्ला समाचार चैनल टीवी9 बांग्ला की खबर के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी दक्षिण बंगाल के तहत आने वाली कोलकाता की मानिकतला, राणाघाट दक्षिण तथा उत्तर 24 परगना की बगदाह और उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं।
एक अन्य समाचार चैनल एबीपी आनंद ने भी इसी तरह के रुझान प्रसारित किए हैं।
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राणाघाट दक्षिण और बगदाह सीट पर जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में रायगंज सीट भाजपा के खाते में गई थी। 2021 में मानिकतला सीट तृणमूल ने जीती थी, लेकिन फरवरी 2022 में राज्य के पूर्व मंत्री साधन पांडे का निधन हो जाने के कारण यह सीट रिक्त हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

