ताजा खबरें | तृणमूल कांग्रेस सांसद ने सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने बुधवार को सरकार से अनुरोध किया कि देशहित में अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लिया जाए।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने बुधवार को सरकार से अनुरोध किया कि देशहित में अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लिया जाए।
राय ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस विषय को उठाते हुए कहा कि अग्निपथ योजना में युवकों को केवल चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा के बाद केवल 25 प्रतिशत जवानों को 15 साल के लिए नियमित किया जाएगा तथा बाकी को सेवामुक्त कर दिया जाएगा।
राय ने कहा कि लोग सवाल पूछ रहे हैं कि चार साल बाद उनके कॅरियर का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि इसलिए युवाओं ने ट्रेनें आदि जलाईं और सड़कों पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस (अग्निपथ) पर गंभीरता से पुनर्विचार कर इसे देशहित में इसे तत्काल वापस लिया जाए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)