देश की खबरें | छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है तृणमूल कांग्रेस सरकार: कैलाश विजयवर्गीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार, सितंबर में जेईई और नीट परीक्षा कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध कर “छात्रों के हित के खिलाफ काम कर रही है।”

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिलीगुड़ी, 30 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार, सितंबर में जेईई और नीट परीक्षा कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध कर “छात्रों के हित के खिलाफ काम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि कुछ दिन संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का राज्य सरकार का निर्णय “राजनीतिक षड्यंत्र” है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि इससे छात्रों को दिक्कत हो सकती है।

सिलीगुड़ी में विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि कई गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने अखिल भारतीय परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित करवाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं क्योंकि वे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

विजयवर्गीय ने कहा कि यदि छात्र परीक्षा में नहीं बैठेंगे तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर कोविड-19 की स्थिति को ठीक तरीके से न संभालने का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\