देश की खबरें | आतंकवादी को मार गिराने और मस्जिद को बचाने में मददगार ‘एक्सेल’ को दी गई श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने रविवार को अपने श्वान सिपाही ‘एक्सेल’ को श्रद्धांजलि दी और उसे पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। एक्सेल नामक कुत्ते ने एक आतंक रोधी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादी का सटीकता से पता लगाया था जिसके बाद हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

श्रीनगर, 31 जुलाई सेना ने रविवार को अपने श्वान सिपाही ‘एक्सेल’ को श्रद्धांजलि दी और उसे पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। एक्सेल नामक कुत्ते ने एक आतंक रोधी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादी का सटीकता से पता लगाया था जिसके बाद हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

उसकी इस काबिलियत के कारण सुरक्षाबलों को एक मस्जिद को बचाने में सफलता मिली। आतंकवादी की पहचान कुपवाड़ा के रहने वाले अख्तर हुसैन भट के रूप में की गई जिसे शनिवार को बारामूला जिले के क्रीरी के वनिगाम बाला इलाके में आठ घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया गया।

मारा गया आतंकवादी जैश ए मोहम्मद से संबद्ध था। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में अहम भूमिका निभाने वाला दो साल का एक्सेल, जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता था जो सेना की 26 डॉग इकाई में तैनात था।

अभियान के दौरान सेना के एक जवान और पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद, एक्सेल को काम पर लगाया गया जिसके शरीर पर एक कैमरा लगा हुआ था।

एक अधिकारी ने कहा, “जिस घर को निशाना बनाया जाना था उससे 10 मीटर की दूरी पर एक मस्जिद है जिसकी वजह से सटीक जानकारी की जरूरत थी और आतंकवादी को खत्म करने के लिए बड़े हथियार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था।”

एक्सेल ने छिपे हुए आतंकवादी का सटीकता से पता लगाया लेकिन इस प्रक्रिया में वह शत्रु की गोली का शिकार हो गया। एक्सेल के कारण सुरक्षाबल मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवादी को खत्म करने में कामयाब हुए।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने जर्मन शेफर्ड श्वान का एक चित्र साझा करते हुए ट्वीट किया, “तुम्हारी सेवा के लिए धन्यवाद एक्सेल।” भारतीय सेना ने रविवार को पट्टन में आयोजित एक समारोह में एक्सेल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

किलो फोर्स के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल एस. एस. सलारिया ने शहीद कुत्ते को श्रद्धांजलि दी। एक्सेल को 26 आर्मी डॉग यूनिट के परिसर में इकाई के कर्मियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दफनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\