देश की खबरें | राष्ट्रपति पद के लिए मेरी उम्मीदवारी पर आदिवासियों, महिलाओं में उत्साह : मुर्मू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले इस पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गठबंधन के घटक दलों के सांसदों के साथ बातचीत में रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के वास्ते उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले इस पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गठबंधन के घटक दलों के सांसदों के साथ बातचीत में रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के वास्ते उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भाजपा संसदीय दल के नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की रविवार को मॉक ड्रिल की। इसमें मंत्रियों और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल हुए।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी सांसद अपने मत सही तरीके से दें, ताकि सत्तारूढ़ गठबंधन का एक भी मत व्यर्थ न जाए। सूत्रों ने बताया कि इस कवायद में डमी मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया और ऐसी ही कलम का भी उपयोग किया गया जैसी राष्ट्रपति चुनाव में वास्तविक मतदान में इस्तेमाल की जाती है।
इस ड्रिल के बाद मुर्मू संसद पहुंचीं, जहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, आरएलजेपी के नेता पशुपति पारस और अन्य ने उन्हें सम्मानित किया।
मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया।
सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने बैठक में कहा, ‘‘मेरे नामांकन से आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं और वे सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।’’
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)