Jharkhand: धार्मिक झंडा जलाए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची में बंद का आह्वान किया
Jharkhand

रांची, 8 अप्रैल : उपद्रवियों द्वारा एक धार्मिक झंडा जलाए जाने के विरोध में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है. झारखंड पहान महासंघ, केंद्रीय सरना समिति, राजी सरना प्रार्थना महासभा एवं अन्य आदिवासी संगठनों ने सरना झंडा जलाए जाने के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला और दोषी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की. झारखंड पाहन संघ के अध्यक्ष जगदीश पाहन ने कहा कि सरना झंडा को अपमानित किया जाना निंदनीय है और इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने मांग की कि असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो. उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर शुक्रवार को रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया और विरोध दर्ज कराया गया. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आदिवासी अपनी परंपरा व संस्कृति के प्रति जागरूक हो चुके हैं एवं अपने सम्मान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Elections: येदियुरप्पा ने कहा जीतने की क्षमता के आधार पर दिया जाएगा टिकट

उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को रांची बंद ऐतिहासिक होगा, लेकिन इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और डेयरी एवं दवा की दुकानों छूट दी गई है. आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गये बंद को देखते हुए रांची के अनेक शिक्षण संस्थानों ने शनिवार को संस्थान बंद रहने की घोषणा की.