विदेश की खबरें | कोविड मोर्चे पर दाढ़ी वाले डॉक्टरों की रक्षा के लिए ‘सिंह ठट्ठा’ मास्क का परीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम द्वारा बनाया गया नया ‘रेस्पिरेटर मास्क’ चिकित्सकीय परीक्षणों में प्रभावी साबित हुआ है जो कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात दाढ़ी वाले डॉक्टरों के चेहरे पर बिल्कुल फिट बैठता है। इस मास्क को ‘‘सिंह ठट्ठा’’ नाम दिया गया है।

लंदन, 17 नवंबर ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम द्वारा बनाया गया नया ‘रेस्पिरेटर मास्क’ चिकित्सकीय परीक्षणों में प्रभावी साबित हुआ है जो कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात दाढ़ी वाले डॉक्टरों के चेहरे पर बिल्कुल फिट बैठता है। इस मास्क को ‘‘सिंह ठट्ठा’’ नाम दिया गया है।

इस मास्क के चलते अब दाढ़ी रखने वाले डॉक्टरों को दाढ़ी काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े | ट्रंप के साथ तालमेल की अनुपस्थिति में कोविड-19 से ज्यादा लोगों के मरने का खतरा- बाइडन.

यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशाइर के प्रोफेसर गुर्च रंधावा और डॉक्टर राजिंदर पाल सिंह ने सिख, यहूदी और मुस्लिम समुदाय से संबंधित दाढ़ी रखने वाले डॉक्टरों की समस्या के बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद समाधान ढूंढ़ने पर काम शुरू किया।

विश्वविद्यालय में जनस्वास्थ्य विविधता के प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के निदेशक रंधावा ने कहा, ‘‘क्योंकि रेस्पिरेटर मास्क पहनने के लिए दाढ़ी-मूंछ काटना अनिवार्य है, इसलिए सिख, यहूदी और मुस्लिम समुदाय से संबंधित दाढ़ी रखने वाले डॉक्टरों के सामने दुविधा उत्पन्न हुई।’’

यह भी पढ़े | कमला हैरिस का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पहला भाषण.

रंधावा ने कहा कि इसी तरह की एक घटना अमेरिका में 2005 में हुई थी जब जब दाढ़ी रखने वाले एक सिख व्यक्ति को कैलिफोर्निया में सुधार अधिकारी का पद देने से इनकार कर दिया गया क्योंकि इस काम के दौरान कभी-कभी रेस्पिरेटर मास्क पहनने की आवश्यकता होती थी।

उन्होंने कहा कि संबंधित डॉक्टरों की समस्या के समाधान के लिए ऐसा नया ‘रेस्पिरेटर मास्क’ तैयार करने पर काम किया गया जो उनके चेहरे पर बिल्कुल फिट बैठे। यह इस तरह की चीज है जिसे सिख पारंपरिक रूप से ‘ठट्ठा’ कहते हैं।

पिछले कुछ महीनों से टीम ‘सिंह ठट्ठा’ तकनीक के प्रभाव को परख रही है जो चिकित्सकीय परीक्षणों में प्रभावी साबित हुई है।

इस मास्क से संबंधित अनुसंधान रिपोर्ट पत्रिका ‘जर्नल ऑफ हेल्थ इन्फेक्शन’ में प्रकाशित हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें