देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामुला में टीआरएफ का आतंकवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) आतंकी संगठन के एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, पांच अप्रैल जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) आतंकी संगठन के एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर जिले के सोपोर में मॉडल टाउन पर सुरक्षाबलों द्वारा जांच चौकी स्थापित की गई थी।
अधिकारी के अनुसार, टीआरएफ से संबंधित आतंकवादी एहसान उल हक खांडे को गिरफ्तार किया गया।
खांडे, सोपोर का निवासी है लेकिन अभी वह नौपोरा कलां में रह रहा था। अधिकारी ने कहा कि उसके पास से प्रतिबंधित संगठन के लेटर पैड समेत कई सामग्री मिली है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

