जरुरी जानकारी | ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ को अंतिम दिन तक मिला 80.80 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रांसरेल लाइटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन सोमवार को 80.80 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर ट्रांसरेल लाइटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन सोमवार को 80.80 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, ट्रांसरेल लाइटिंग के 839 करोड़ रुपये के निर्गम के तहत की गई 1,39,16,742 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,12,44,40,452 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित खंड को 76.41 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 22.07 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 201.06 गुना अभिदान मिला।

ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड ने निर्गम खुलने से एक दिन पहले एंकर (बड़े) निवेशकों से 246 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

करीब 839 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 410-432 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों और प्रवर्तक फर्म की तरफ से 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

ट्रांसरेल लाइटिंग देश की अग्रणी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में से एक है। इसकी 58 से अधिक देशों में मौजूदगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\