एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में चालक संघों की हड़ताल से परिवहन व्यवस्था प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बस, ट्रक और अन्य वाहनों के चालकों के एक संघ ने मंगलवार को पेंशन और विश्राम शेड जैसी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी जिससे राज्य के कई हिस्सों में निजी बस सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में चालक संघों की हड़ताल से परिवहन व्यवस्था प्रभावित

भुवनेश्वर, आठ जुलाई ओडिशा में बस, ट्रक और अन्य वाहनों के चालकों के एक संघ ने मंगलवार को पेंशन और विश्राम शेड जैसी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी जिससे राज्य के कई हिस्सों में निजी बस सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘ओडिशा ड्राइवर्स महासंघ’ के बैनर तले हजारों बस, ट्रक, वैन, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के चालकों ने अपनी मांगों को लेकर काम रोक दिया।

संघ के एक नेता ने बताया कि वाहन चालक ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में धरना दे रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चालकों के विरोध प्रदर्शन के कारण राज्य के कई हिस्सों में निजी बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुवनेश्वर, कटक, बालासोर, राउरकेला, ब्रह्मपुर और बलांगीर में बस स्टैंड पर यात्रियों को इंतजार करते देखा गया।’’

संघ के कोषाध्यक्ष आदित्य प्रसाद बेहरा ने कहा कि वे उन चालकों के लिए पेंशन की मांग कर रहे हैं जो 60 वर्ष की आयु के बाद वाहन नहीं चला सकते।

उन्होंने कहा कि संघ दुर्घटना के बाद कार्य करने में असमर्थ चालकों को मुआवजा, प्रमुख सड़कों पर हर 100 किलोमीटर पर विश्राम शेड की सुविधा देने की मांग कर रहा है।

बेहरा ने कहा कि संघ ने ऑटो-रिक्शा चालकों को सरकार द्वारा गठित ओडिशा मोटर परिवहन चालक एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड में शामिल करने की भी मांग की है।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं में लगे चालक और पुरी रथ यात्रा में लगे वाहन इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने कहा कि सरकार मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल चालकों के साथ बातचीत करेगी।

जेना ने स्वीकार किया कि चालकों की कुछ मांगें जायज हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत से समाधान निकलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).