जरुरी जानकारी | ‘एयर इंडिया की बिक्री के लिए अपनाई गयी पारदर्शी, लचीली प्रक्रिया; बोली में भाग लेना सम्मान की बात’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने एयर इंडिया को बेचने के लिए एक पारदर्शी और लचीली प्रक्रिया अपनाई तथा राष्ट्रीय विमानन कंपनी की बोली में भाग लेना सम्मान और सौभाग्य की बात है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने एयर इंडिया को बेचने के लिए एक पारदर्शी और लचीली प्रक्रिया अपनाई तथा राष्ट्रीय विमानन कंपनी की बोली में भाग लेना सम्मान और सौभाग्य की बात है।

सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपये की पेशकश करके कर्ज में डूबी एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है। सिंह के नेतृत्व वाला समूह बोली में पीछे रहा।

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं एयर इंडिया के लिए बोली जीतने पर टाटा समूह को बधाई देता हूं और उनकी सफलता की कामना करता हूं। एयर इंडिया के लिए बोली लगाने के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’

टाटा समूह पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह एयर इंडिया के गौरव को बहाल करेगा और पूरे भारत को गौरवान्वित करेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं एयर इंडिया के सफल विनिवेश पर भी सरकार को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने एक पारदर्शी और लचीली प्रक्रिया अपनाई और भारत के विनिवेश कार्यक्रम को नई गति दी।’’

उन्होंने कहा कि वह जीवन भर एयर इंडिया के प्रशंसक रहे हैं और यह ‘महाराजा’ के लिए दुनिया की अग्रणी एयरलाइन के रूप में अपनी स्थिति को फिर से हासिल करने का समय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\