एजेंसी न्यूज

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ट्रांसजेंडर कर सकते हैं पृथक शौचालय का इस्तेमाल

ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मेट्रो को सुलभ बनाने की दृष्टि से डीएमआरसी ने उन्हें पृथक शौचालयों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है जो अब तक केवल दिव्यांग यात्रियों के लिए थे.

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ट्रांसजेंडर कर सकते हैं पृथक शौचालय का इस्तेमाल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त : ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मेट्रो को सुलभ बनाने की दृष्टि से डीएमआरसी ने उन्हें पृथक शौचालयों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है जो अब तक केवल दिव्यांग यात्रियों के लिए थे. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके अलावा जो ट्रांसजेंडर यात्री स्व-पहचान लिंग के अनुसार लिंग आधारित शौचालय का उपयोग करना चाहते हैं, वे ऐसा करना जारी रख सकते हैं.

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ऐसे 347 पृथक शौचालय हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “सुरक्षित स्थान प्रदान करने और ट्रांसजेंडर लोगों से लैंगिक भेदभाव को रोकने के अपने प्रयासों के तहत दिल्ली मेट्रो के जो मौजूदा शौचालय केवल 'दिव्यांगजनों' के लिए थे, उन्हें ट्रांसजेंडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.” यह भी पढ़ें : Mann ki Baat: देश में विकसित हो रही है स्टार्टअप संस्कृति, उज्ज्वल भविष्य का संकेत: प्रधानमंत्री मोदी

इन शौचालयों के पास अंग्रेजी और हिंदी दोनों ओं में बोर्ड लगाए गए हैं जिनमें दोनों श्रेणियों के प्रतीक चिह्न - 'दिव्यांग व्यक्ति' और 'ट्रांसजेंडर' अंकित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).