देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करके पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये।

इटानगर, सात फरवरी अरुणाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करके पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये।

पुलिस के उपमहानिरीक्षक (डीआईजीपी) चिन्मय बिस्वाल को डीआईजीपी (प्रशिक्षण एवं संचालन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्य सचिव मनीष कुमार गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हाल ही में पदोन्नत हुए डॉ. जॉय तिर्की को भी डीआईजीपी (अपराध/एसआईटी/सुरक्षा/पुलिस महानिदेशक के ओएसडी) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सुमन नलवा को डीआईजीपी (खुफिया/जनसंपर्क) के पद पर नियुक्त किया गया है।

सियांग पश्चिम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) तुम्मे अमो को डीआईजीपी (आईसीआर) के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि अपांग तमुत को डीआईजीपी (कल्याण) के पद पर नियुक्त किया गया है।

अपराध/एसआईटी पुलिस अधीक्षक (एसपी) शेखर प्रभुदेसाई को सीओ प्रथम एपीपी बटालियन, चिम्पू के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

कामले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कर्दक रीबा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) तुम्मे अमो के स्थान पर सियांग पश्चिम पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक तेची हनीर को कामले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक (योजना) दुसु कलिंग को एआईजीपी निरीक्षण (ऑप्स) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पश्चिम कामेंग के सहायक पुलिस अधीक्षक पवन कुमार यादव को बिचोम के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now