जरुरी जानकारी | यूपीआई के जरिये सितंबर में हुए 11 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये सितंबर में 11 लाख करोड़ रुपये मूल्य के भुगतान किए गए।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये सितंबर में 11 लाख करोड़ रुपये मूल्य के भुगतान किए गए।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में इस मंच के जरिये कुल 768 करोड़ लेनदेन किए गए जिनका सम्मिलित मूल्य 11 लाख करोड़ रुपये रहा।

यह अगस्त की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है। अगस्त में यूपीआई के माध्यम से कुल 657.9 करोड़ लेनदेन किए गए जिनका मूल्य 10.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान का मूल्य मई, 2022 में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। सितंबर, 2022 में यह लेनदेन पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

एक-से-दूसरे बैंक में लेनदेन के लिए त्वरित भुगतान प्रणाली के तौर पर यूपीआई की शुरुआत 2010 में की गई थी। स्मार्टफोन के जरिये यूपीआई से पैसे का लेनदेन बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई लेनदेन पर अभी तक किसी तरह का शुल्क भी नहीं लगाया गया है।

एनपीसीआई के आंकड़े बताते हैं कि माह-दर-माह इस सुविधाजनक लेनदेन प्रणाली का इस्तेमाल बढ़ रहा है। जून, 2022 में 10,14,384 करोड़ रुपये मूल्य के लेनदेन यूपीआई के जरिये किए गए थे और यह आंकड़ा जुलाई में बढ़कर 10,62,747 करोड़ रुपये हो गया। अगस्त में यह आंकड़ा 10.72 लाख करोड़ रुपये रहा था।

स्पाइस मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर के महीनों में त्योहारी गतिविधियां तेज रहने से यूपीआई लेनदेन की संख्या एवं मूल्य दोनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\