देश की खबरें | देहरादून में दृष्टिबाधित युवाओं को दिया जा रहा रेडियो जॉकी बनने का प्रशिक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन में दृष्टिबाधित युवाओं के एक समूह को रेडियो जॉकी बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

देहरादून, 10 जून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन में दृष्टिबाधित युवाओं के एक समूह को रेडियो जॉकी बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इन युवाओं में से एक 25 साल का दीपू भी है। दीपू का कहना है कि उनके पास हुनर है, लिहाजा वह भले ही दृष्टिबाधित हों, लेकिन अपनी आवाज से वह लोगों को हंसा और रुला सकते हैं।

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान (एनआईवीएच) 91.2 एनआईवीएच हैलो दून सामुदायिक रेडियो के जरिए इन युवाओं को अपने कार्यक्रम बनाने और उन्हें प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए रास्ते खोल रहा है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) द्वारा किया जा रहा है।

दीपू ने कहा, “इसमें मेरी बहुत दिलचस्पी है। एक रेडियो जॉकी का काम सिर्फ गाना बजाना या लोगों को अपडेट करना नहीं है, वह लोगों को रुलाता और हंसाता भी है। मैं यही करना चाहता हूं। मेरी आंखों की रोशनी नहीं है, मैं हंसता हूं और सभी श्रोताओं को भी हंसाना चाहता हूं।”

प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, जिनमें सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से लेकर शैक्षिक और मनोरंजन कार्यक्रम शामिल हैं। एक अन्य प्रशिक्षु पप्पू (23) ने इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैंने बेहतरीन कहानियां रिकॉर्ड कीं। मैंने इस अवसर से अपनी कार्य क्षमता को विकसित करने की कोशिश की।”

रेडियो स्टेशन का असली सार न केवल इन युवाओं के सशक्तिकरण में बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की ओर उनकी यात्रा में निहित है।

कार्यक्रम की निर्माता चेतना गोला ने कहा, “स्टेशन का उद्देश्य रोजगार के नए रास्ते खोलकर नेत्रहीनों को आत्मनिर्भर बनाना और अवसरों से संबंधित धारणाओं व बाधाओं को तोड़ना है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, बल्कि नेत्रहीन लोगों के लिए रेडियो के बारे में जानने और इसे करियर बनाने का एक मंच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज