एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह छह बजे तक कुल 39 ट्रेन देरी से चल रही थीं। कुछ ट्रेन 30 मिनट की देरी से चल रही थीं, जबकि कुछ ट्रेन चार घंटे तक की देरी से चल रही थीं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से पालम में दृश्यता शून्य हो गई तथा छह-आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे से घने कोहरे के कारण दृश्यता न्यूनतम 50 मीटर तक सीमित रही और हवा की गति बेहद धीमी थी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक, 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी ने दिन में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान जताया है तथा इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).