जम्मू-कश्मीर के लिए ट्रेन पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी वरदान: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर के लिए शुरू की गई नयी ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों दोनों को ही लाभ होगा. अब्दुल्ला ने ट्रेन में चढ़ने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज इस ट्रेन से कटरा तक यात्रा कर रहा हूं.
श्रीनगर, 10 जून : ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर के लिए शुरू की गई नयी ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों दोनों को ही लाभ होगा. अब्दुल्ला ने ट्रेन में चढ़ने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज इस ट्रेन से कटरा तक यात्रा कर रहा हूं. यह हमारे लिए बेहद लाभकारी है.’’ अब्दुल्ला के साथ उनकी पार्टी के कई सहयोगी भी थे.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली यह ट्रेन घाटी के लोगों के लिए एक भरोसेमंद परिवहन सेवा है. उन्होंने कहा, ‘‘ सड़क (श्रीनगर एवं जम्मू के बीच) कभी-कभी बंद हो जाती है तब विमानन कंपनियां कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूटना शुरू कर देती हैं. इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों को उससे छुटकारा मिलेगा.’’ यह भी पढ़ें : Raja Raghuvanshi Murder Case: कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के फुलवारी शरीफ थाने पहुंची सोनम रघुवंशी, मेघालय ले जा रही पुलिस
अब्दुल्ला ने कहा कि रेलवे संपर्क कश्मीर में बागवानी क्षेत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे उपज तेजी से बाजारों तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा, ‘‘इससे कश्मीर आने वाले पर्यटकों को भी फायदा होगा.’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

