देश की खबरें | जिंदादिली की सीख दे रहा है सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ और उसके मुख्य दृश्य के इस संवाद ने लोगों को जिंदादिली की सीख दे डाली कि “जन्म कब लेना है और मरना कब है, यह हम डिसाइड नहीं कर सकते हैं लेकिन जिंदगी जीनी कैसे है...यह हम डिसाइड कर सकते हैं।”

मुंबई, छह जुलाई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ और उसके मुख्य दृश्य के इस संवाद ने लोगों को जिंदादिली की सीख दे डाली कि “जन्म कब लेना है और मरना कब है, यह हम डिसाइड नहीं कर सकते हैं लेकिन जिंदगी जीनी कैसे है...यह हम डिसाइड कर सकते हैं।”

फिल्म “दिल बेचारा” 24 जुलाई को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 लोगों की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। वह 34 वर्ष के थे।

‘दिल बेचारा’ को राजपूत के दोस्त और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 2014 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का हिंदी रिमेक है जो जॉन ग्रीन की इसी शीर्षक के उपन्यास पर आधारित है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

ट्रेलर में कैंसर से पीड़ित किजी (संजना संघी) और ओस्टियोसरकोमा से ग्रसित मैनी (सुशांत) की कहानी दिखायी गई है।

लगभग तीन मिनट लंबा ट्रेलर किजी और मैनी की दोस्ती, प्रेम और उनकी जीवन जीने की लालसा की झलक दिखा रहा है।

फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट कर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की जानकारी दी।

उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, “अंतत: इतने लंबे इंतजार के बाद, मेरे जीवन के दो साल बाद, मेरे दिल के करीब कई रिश्तों, कई उतार-चढ़ावों के बाद आप सबसे के सामने आपका, हमारा और मेरे भाई सुशांत का सपना पेश कर रहा हूं जो मुझमें आखिरी सांस तक जिंदा रहेगा।”

निर्देशक के रुप में यह छाबड़ा की पहली फिल्म है।

सुशांत की याद में डिज्नी+हॉटस्टार ने फिल्म का प्रसारण सभी के लिए नि:शुल्क कर दिया है।

छाबड़ा ने कहा, “बहुत सारी मिली-जुली भावनाओं के साथ आप सब से आग्रह है कि इस फिल्म को अपने परिवार, दोस्त, गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड सब के साथ देखें। जीवन के हर क्षण को जश्न की तरह मनाएं क्योंकि ये हमेशा हमारे दिल में बने रहेंगे।”

संघी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि राजपूत के किरदार मैनी ने किजी (संघी) को जीवन के हर पल का जश्न मनाते हुए दर्द में भी जीवन जीना, खुश रहना सिखाया।

उन्होंने लिखा, “हम तुम्हें बहुत याद करते हैं सुशांत। तुम्हारे प्यार, खूबसूरत यादों, हंसी और इस फिल्म के लिए शुक्रिया।”

इस हिंदी रिमेक की पटकथा शशांक खेतान और सुप्रतिम सेनगुप्ता ने लिखी है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\