जरुरी जानकारी | डिजिटल समावेशन को मजबूत करने के लिए ट्राई जारी करेगा परामर्श पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि वह डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाएगा। इसमें उपकरणों, संपर्क और साक्षरता के तीन प्रमुख पहलुओं पर खासतौर से जोर दिया जाएगा।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि वह डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाएगा। इसमें उपकरणों, संपर्क और साक्षरता के तीन प्रमुख पहलुओं पर खासतौर से जोर दिया जाएगा।

भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) द्वारा आयोजित ‘इंडिया डिजिटल समिट 2023’ के मौके पर ट्राई के चेयरमैन पी डी वाघेला ने कहा कि इस मुद्दे पर परामर्श पत्र आने वाले महीनों में जारी हो सकता है।

इस परामर्श पत्र में तीन प्रमुख पहलुओं - उपकरणों, संपर्क और साक्षरता पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

वाघेला ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम देश में डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाने की योजना बना रहे हैं।’’ हालांकि, उन्होंने अन्य ब्योरे का खुलासा नहीं किया।

इस कदम का महत्व इसलिए है, क्योंकि इस समय 5जी उपकरणों की कीमतों को जनता अधिक महंगा मान रही है। दूसरी ओर अगली पीढ़ी के नेटवर्क को बड़े पैमाने पर तेजी से देशभर में लागू करने की तैयारी चल रही है।

देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत एक अक्टूबर, 2022 को हुई थी और 100 दिन के भीतर 200 से अधिक शहरों में इन सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है।

ट्राई प्रमुख ने डिजिटलीकरण की राह में प्रमुख चुनौतियों को भी रेखांकित किया। इन चुनौतियों में डिजिटल प्रशासन अवसंरचना का पुनरुद्धार, अभिसरण से पैदा होने वाली चुनौतियां और तकनीकी व्यवधानों के कारण निवेश चक्र में कमी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जहां सामाजिक-आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए इन डिजिटल सार्वजनिक साधनों का उपयोग किया जा सके।

वाघेला ने कहा, ‘‘हमें दूसरे विकसित देशों में लोकप्रिय मॉडल के विपरीत सामाजिक आर्थिक मुद्दों को हल करने पर केंद्रित डिजिटल नवाचार का अपना विशेष मॉडल बनाने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज