एजेंसी न्यूज

बार्क की कार्य प्रणाली में बदलाव की सिफारिश की ट्राई ने

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने दस जनवरी 2014 को भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिये नीतिगत दिशानिर्देश अधिसूचित किया था । जिसके तहत टीवी उद्योग की अगुवाई वाली निकाय बार्क को भारत में टीवी रेटिंग निर्धारित करने की मान्यता थी ।

बार्क की कार्य प्रणाली में बदलाव की सिफारिश की ट्राई ने
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को टेलीविज़न रेटिंग मॉनिटरिंग एजेंसी, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल :बार्क: की संरचना और कार्यप्रणाली में बदलावों की सिफारिश की, क्योंकि इसकी मौजूदा व्यवस्था की तटस्थता और विश्वसनीयता पर चिंता जताई गयी थी ।

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने दस जनवरी 2014 को भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिये नीतिगत दिशानिर्देश अधिसूचित किया था । जिसके तहत टीवी उद्योग की अगुवाई वाली निकाय बार्क को भारत में टीवी रेटिंग निर्धारित करने की मान्यता थी ।

बार्क ने 2015 में काम काज करना प्रारंभ किया था और तब से व्यावसायिक आधार पर टीवी रेटिंग देने वाला यह एकमात्र निकाय है।

ट्राई ने बयान जारी कर कहा कि मौजूदा रेटिंग प्रणाली की तटस्थता और विश्वसनीयता से संबंधित कई चिंताएं हितधारकों ने उठाई हैं, जिससे देश में टीवी दर्शकों की मौजूदा माप और इसकी रेटिंग प्रणाली की समीक्षा करने की जरूरत हुई है।

सभी हितधारकों के साथ एक परामर्श प्रक्रिया के बाद, ट्राई ने सिफारिश की कि हितों के टकराव के संभावित जोखिम को कम करने, विश्वसनीयता में सुधार, पारदर्शिता लाने और टीआरए माप प्रणाली में सभी हितधारकों के भरोसे को मजबूत करने के लिए बार्क के प्रशासनिक ढांचे में संरचनात्मक सुधारों की जरूरत है ।

ट्राई ने कहा कि प्रस्तावित संरचनात्मक सुधारों के तहत बार्क इंडिया के बोर्ड की संरचना को बदला जाना चाहिए ।

इसकी सिफारिश में कहा गया है कि बोर्ड में कम से कम आधे स्वतंत्र सदस्य होने चाहिये, जिसमें एक सदस्य माप प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, देश के शीर्ष संस्थानों में से राष्ट्रीय स्तर एक सांख्यिकीविद् और सरकार अथवा नियामक से दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिये ।

ट्राई ने अपनी अनुसंशा में यह भी कहा है कि बार्क इंडिया के बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों के लिये होगा ।

इसने अपनी सिफारिश में कहा है कि बोर्ड के चेयरमैन का कार्यकाल दो सााल से अधिक का नहीं होना चाहिये ।

ट्राई ने बेहतर रेटिंग प्रणाली के लिए बार्क इंडिया की कार्यप्रणाली में बदलावों की भी सिफारिश की है ।

इसने कहा कि डेटा का विश्वसनीय और सटीक संग्रह बनाने के लिए विभिन्न डेटा संग्रह एजेंसियों को प्रोत्साहित करने की भी जरूरत है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).