एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खराब मौसम और पत्थर गिरने के कारण कई घंटों तक बाधित रहा यातायात अब बहाल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात बहाल

बनिहाल/जम्मू, 23 जुलाई रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खराब मौसम और पत्थर गिरने के कारण कई घंटों तक बाधित रहा यातायात अब बहाल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यातायात बाधित होने से अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल वाहनों सहित बड़ी संख्या में अन्य वाहन राजमार्ग पर फंसे रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और सड़क से पत्थर हटाए जाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चंद्रकूट में यात्री निवास पर रोके गए बालटाल जाने वाले अमरनाथ यात्रियों के काफिले को रात में ठहरने के लिए अनंतनाग के मीर बाज़ार जाने की अनुमति दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन के बाद मीर बाज़ार (कश्मीर) में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे काफिले को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मीहर रामबन और पंटियाल में पत्थर गिरने के कारण शनिवार सुबह राजमार्ग बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू से पहलगाम आधार शिविर जा रहा काफिला टिक्करी से वापस लौट आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).