देश की खबरें | मुंबई में लगातार बारिश से यातायात प्रभावित, कुछ निचले इलाकों में भरा पानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार को सुबह भी बारिश होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ।
मुंबई, 13 जुलाई मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार को सुबह भी बारिश होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर उपनगर सेवाएं धीमी हैं।
उपनगर अंधेरी सहित कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने वहां लोगों की आवाजाही रोक दी है।
मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर भारी जाम है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ बोरीवली, गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी और बांद्रा के आसपास भी कुछ जगह भारी जाम है।’’
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह साढे़ आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 24 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगर में 44.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, मुंबई के 20 मौसम केंद्रों पर बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक छह घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अगर कुछ और घंटे यह जारी रही, तो कई जगह पानी भर सकता है। इससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

