एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के अभ्यास के मद्देनजर 27-28 जनवरी के लिए यातायात परामर्श जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के अभ्यास के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है।

देश की खबरें | ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के अभ्यास के मद्देनजर 27-28 जनवरी के लिए यातायात परामर्श जारी

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के अभ्यास के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है।

परामर्श के अनुसार, विजय चौक सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है।

परामर्श में कहा गया है कि रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद चौराहे से कृषि भवन चौराहे तक), रायसीना रोड (कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की ओर), दारा शिकोह रोड चौराहे, कृष्ण मेनन मार्ग चौराहे, सुनहरी मस्जिद चौराहे से विजय चौक तक तथा कर्तव्य पथ (विजय चौक और 'सी'-हेक्सागन के बीच) पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

मोटर वाहन चालकों और आम जनता को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि समेत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल को सुविधाजनक बनाने और विजय चौक तथा इंडिया गेट के आसपास यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक डीटीसी तथा अन्य सिटी बसों को उनके सामान्य मार्गों से हटा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).