जरुरी जानकारी | ‘प्लास्टिक के कच्चे माल की कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं कारोबारी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्लास्टिक विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से जुड़े व्यापारियों ने रविवार को आरोप लगाया कि प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कुछ कारोबारी कृत्रिम कमी कर रहे हैं, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्लास्टिक विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से जुड़े व्यापारियों ने रविवार को आरोप लगाया कि प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कुछ कारोबारी कृत्रिम कमी कर रहे हैं, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इन व्यापारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्लास्टिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्योंकि इसकी पीपीई किट भी प्लास्टिक से बनी है, लेकिन कुछ मुनाफाखोर अपने छुद्र स्वार्थों के लिए उद्योग को संकट में डाल रहे हैं।

यह भी पढ़े | UMANG App: उमंग ऐप के जरिए EPF पेंशनधारी चेक कर सकते हैं अपना पासबुक, जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने की भी सुविधा.

एपीसी पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड के एस दांडेकर ने कहा कि प्लास्टिक के कच्चे माल, जैसे पीवीसी, पॉलीथीन (पीई) और पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) और एबीएस को बड़े हिस्सेद्वारा बढ़ी कीमतों पर बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके अनैतिक तरीकों से प्लास्टिक के कच्चे माल के बाजार में दहशत पैदा हो गई है, और कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

उन्होंने कहा कि अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पीवीसी को 15-25 रुपये प्रति किलो के प्रीमियम पर बेचा जा रहा है। इसी तरह पीई के दाम चार रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ा दिए गए हैं।

ऐसे में कई विनिर्माता खुद उत्पादन नहीं कर रहे हैं और इसकी बजाए वे प्रीमियम लेकर कच्चा माल दूसरे व्यापारियों को दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड