विदेश की खबरें | कनाडा के आरोपों के बीच भारत के साथ व्यापार वार्ताएं पहले की तरह जारी रहेंगी: ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादी नेता की हत्या से संबंधित “गंभीर आरोपों” से भारत के साथ जारी व्यापार वार्ताओं पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 19 सितंबर ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादी नेता की हत्या से संबंधित “गंभीर आरोपों” से भारत के साथ जारी व्यापार वार्ताओं पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता से प्रधानमंत्री कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में इस मुद्दे के चलते भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कनाडा के अधिकारियों के साथ “करीबी संपर्क” बनाए हुए है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा था कि खालिस्तानी अलगाववादी नेता, खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के "विश्वसनीय आरोपों" की जांच की जा रही है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दावों को "बेतुके और बेबुनियाद" बताकर खारिज कर दिया।

ब्रिटेन की सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम इन आरोपों को लेकर कनाडा के अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। कनाडा के अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच के दौरान इस मामले पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।”

बाद में सुनक के प्रवक्ता ने इस मामले पर पत्रकारों से कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ताएं “पहले की तरह” जारी रहेंगी।

भारत और ब्रिटेन ने इस महीने की शुरुआत में “ऐतिहासिक” मुक्त व्यापार समझौते को लेकर तेजी से काम जारी रखने पर सहमति जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now