जरुरी जानकारी | चार यूरोपीय देशों के समूह के साथ व्यापार समझौता सितंबर तकः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

बर्न, नौ जून वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल सितंबर से लागू होने की संभावना है।

दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत भारत को इस समूह से 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता मिली है जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे एवं पॉलिश किए गए हीरे जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति होगी।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों में आइसलैंड, लिश्टेंसटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से ईएफटीए के साथ व्यापार समझौते पर कहा, "यह सितंबर तक लागू हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इस समझौते को सभी चार देशों की संसदों से मंजूरी मिल गई है। हालांकि स्विट्जरलैंड में इस पर 10 जुलाई तक आपत्ति की जा सकती है। जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां छुट्टियां रहती हैं।

गोयल भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

गोयल ने कहा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड की एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें से अधिकांश भारत में निवेश की इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि स्विस कंपनियों ने दवा, साइबर सुरक्षा और मशीनरी विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा, "भारत को लेकर यहां बहुत उत्साह है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका