देश की खबरें | ट्रैक्टर रैली: राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं को हरियाणा में प्रवेश की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर विभिन्न नाटकीय घटनाक्रमों के बीच राज्य के अधिकारियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कुछ नेताओं को कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी रैली के लिए भाजपा शासित राज्य में आने की अनुमति दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पिहोवा (कुरूक्षेत्र), छह अक्टूबर पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर विभिन्न नाटकीय घटनाक्रमों के बीच राज्य के अधिकारियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कुछ नेताओं को कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी रैली के लिए भाजपा शासित राज्य में आने की अनुमति दे दी।

पटियाला के सन्नौर में अपनी अंतिम रैली के बाद गांधी अपनी ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ के अंतिम दिन एक ट्रैक्टर से हरियाणा सीमा पर पहुंचे।

यह भी पढ़े | Rewa Widow Women Gangrape: मध्य प्रदेश के रीवा में विधवा महिला से गैंगरेप, 5 आरोपियों में 4 गिरफ्तार.

उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी थे।

पंजाब के पटियाला जिले से गांधी के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी थे लेकिन उनके काफिले को पेहोवा सीमा पर टेकोर गांव के निकट राजमार्ग पर एक घंटे तक रोक लिया गया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वो बिचौलियों के समर्थन में जब सड़क पर उतरते हैं तो देश को आश्चर्य नहीं होता.

गांधी के पंजाब-हरियाणा सीमा पर पहुंचने से पहले हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि वे कोविड-19 पाबंदियों के मद्देनजर दिशा-निर्देशों के अनुसार एक स्थान पर 100 से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देंगे।

इसके बाद गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं को हरियाणा में प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई जहां कांग्रेस के पूर्व प्रमुख के कुछ कार्यक्रम प्रस्तावित है।

हरियाणा की तरफ राज्य कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा, वरिष्ठ नेताओं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, अजय सिंह यादव, पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\