जरुरी जानकारी | टोयोटा किर्लोस्कर का बिदाड़ी संयंत्र दोबारा चालू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टोयोटा किर्लोस्कर का कर्नाटक स्थित बिदाड़ी संयंत्र शुक्रवार से दोबारा चालू हो गया है। संयंत्र के दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद 17 जून को यह संयंत्र विषाणुमुक्त बनाने के लिए बंद कर दिया गया था।
नयी दिल्ली, 19 जून टोयोटा किर्लोस्कर का कर्नाटक स्थित बिदाड़ी संयंत्र शुक्रवार से दोबारा चालू हो गया है। संयंत्र के दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद 17 जून को यह संयंत्र विषाणुमुक्त बनाने के लिए बंद कर दिया गया था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक कर्मचारी सात जून और दूसरा 16 जून को आखिरी बार संयंत्र में आया था। इसके बाद संयंत्र को सैनेटाइज करने के लिए 17 जून को बंद कर दिया गया था।
बयान के मुताबिक सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने और कार्यस्थल को विषाणुमुक्त बनाने की पुष्टि होने के बाद 19 जून से संयंत्र में उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उसने स्थानीय अधिकारियों और राज्य सरकार की अनुमति ले ली है।
कंपनी ने कहा कि वह संक्रमित कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ संपर्क में है। उनके इलाज के लिए सभी अनिवार्य कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
कंपनी ने लॉकडाउन के बाद 26 मई को ही दोबारा अपना परिचालन शुरू किया था।
कंपनी ने कहा कि उसने सीमित कर्मचारियों के साथ ही आंशिक तौर पर परिचालन शुरू किया था जबकि अन्य सभी तरह की कारोबारी इकाइयों, दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई और कलकत्ता के कार्यालयों के कर्मचारी अपने घरों से काम कर रहे थे।
पिछले महीने हुंदै मोटर्स और मारुति सुजुकी के संयंत्र में भी कोविड-19 से संक्रमित मरीज सामने आए थे। हुंदै के चेन्नई संयंत्र में तीन और मारुति के मानेसर संयंत्र में एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)